उज्जैन में होटल के स्टार से ज़्यादा ज़रूरी है उसकी जगह। जहाँ से सुबह 4 बजे की आरती के लिए पैदल जा सकें, वह साधारण कमरा भी उस अच्छे होटल से बेहतर है जहाँ से अंधेरे में टैक्सी ढूँढनी पड़े।
ठहरने के चार अच्छे इलाके
- महाकाल लोक / मंदिर के पास — दर्शन और भस्म आरती के लिए पैदल। श्रद्धालुओं के लिए सबसे अच्छा; त्योहारों पर सबसे महँगा।
- हरसिद्धि और राम घाट की तरफ़ — मंदिर से 5–10 मिनट पैदल, शिप्रा की शाम की आरती के पास।
- फ्रीगंज / उज्जैन जंक्शन के पास — नया बाज़ार, स्टेशन पास, खाने के ज़्यादा विकल्प। मंदिर ऑटो से 10–15 मिनट।
- इंदौर रोड / देवास रोड — नए होटल और रिसॉर्ट, पार्किंग के साथ। अपनी गाड़ी हो तो आरामदायक।
किस बजट में क्या मिलता है
- धर्मशाला और गेस्ट हाउस — लगभग ₹1,200 प्रति रात से। साफ़-सुथरे, साधारण। अच्छे वाले पहले भरते हैं।
- 3★–4★ होटल — लगभग ₹1,700 प्रति रात से। एसी, भोर में गर्म पानी, रेस्टोरेंट।
- प्रीमियम रिसॉर्ट — लगभग ₹3,500 प्रति रात से। जगह, पार्किंग और शांति, मंदिर से थोड़ी दूरी पर।
सावन के सोमवार, महाशिवरात्रि और लंबे वीकेंड पर दाम लगभग दोगुने हो जाते हैं, और सिंहस्थ 2028 में इससे कहीं ज़्यादा।
बुकिंग से पहले क्या पूछें
- महाकाल लोक गेट तक पैदल कितने मिनट?
- रात में चेक-इन और भोर में गर्म पानी — भस्म आरती वाले रात 2:30 बजे निकलते हैं
- बुज़ुर्गों के लिए लिफ़्ट
- गाड़ी से आ रहे हों तो पार्किंग
हमारी होटलों की सूची देखें, या तारीख़ और बजट WhatsApp पर भेजें — हम उपलब्ध होटल सुझा देंगे।